खुद से प्यार करना दुनिया का सबसे मुश्किल पर सबसे ज़रूरी काम है। सेल्फ-लव पर एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कविता।
कितना आसान है ना, खुद से मोहब्बत कर लेना
खुद से ही लड़ना,झगड़ना, खुद ही में रो देना,
खुद से ही मिलना, बिछड़ना और खुद ही को खो देना,
खुद ही को देकर के तोहफे, खुद ही मैं खुश हो लेना,
कितना आसान है ना, खुद से मोहब्बत कर लेना ।।
खुद ही को लेकर तन्हाई में, यूँ सड़कों पर चल लेना,
देकर हजारों मुसीबतें खुद को, खुद ही को उसका हल देना,
खुद को ही खो कर हर रात, हर सुबह खुद को ही पा लेना,
कितना आसान है ना, खुद से मोहब्बत कर लेना ।।
खुद की ही हथेली पर, लिख कर नाम खुद का, खुद ही से पढ़ लेना,
खुद की ही खुशियों की खातिर, सारी दुनिया से लड़ लेना,
खुद ही पर मर गए हर पल, खुद के लिए ही जी लेना,
कितना आसान है ना, खुद से मोहब्बत कर लेना ।।
~ किर्तिश श्रोत्रिय