Showing posts with label hindi kavita. Show all posts
Showing posts with label hindi kavita. Show all posts

Tuesday, September 1, 2026

Khuddari – Ghurur Wali Ghazal | Kirtish Shrotriya

इश्क़ में रोने और गिड़गिड़ाने की रवायत अब पुरानी हो गई, हमने बिछड़ने को भी अपनी खुद्दारी का जश्न बना लिया! पेश है एक ग़ज़ल... जिसमें कोई टूटा हुआ आशिक़ नहीं, सिर्फ एक बागी का गुरूर है — 


Khuddari Hindi Ghazal by Kirtish Shrotriya



हमारे लौटने की ना कोई उम्मीद हो जाए, 
नया आशिक़ मुबारक हो... तुम्हारी ईद हो जाए!

मैं उसके दर पे जाऊँ? ये मेरी तौहीन है साहिब!
मेरी चौखट पे आए वो, तो मुमकिन दीद हो जाए।

कहो उससे कि मेरे रास्ते में अब ना आए वो, 
मेरी तरफ से उसको आखिरी ताकीद* हो जाए!

मैं जो लहज़े में ज़रा सी भी बग़ावत ले आऊँ, 
तो ये ख़ामोश सा सारा शहर मेरा मुरीद हो जाए!

मैंने फाड़े हैं तेरे सारे ख़त भरे चौराहे पर, 
जा, ये तमाशा ही तेरी मुहब्बत की रसीद हो जाए!

तेरी चौखट पे मैं रोऊँ? मुझे पागल समझा है! 
मैं वो आशिक़ हूँ जो हंसते हुए शहीद हो जाए।

अपनी खुद्दारी का सौदा करता नहीं 'श्रोत्रिय', 
ये तेरा वहम है कि कौड़ियों में ख़रीद हो जाए!

                                        ~ किर्तिश श्रोत्रिय



* ताकीद (Taakeed): सख्त हिदायत / Warning



Don't forget to Like, comment and share with your friends and family.


© Kirtish Shrotriya. Unauthorized copying prohibited.


Saturday, March 14, 2020

Main 90's Ka Hun Chhora – Funny Kavita | Kirtish Shrotriya

पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के फ़र्क को मज़ेदार अंदाज़ में बयां करती यह कविता आपको हंसने पर मजबूर कर देगी!


मैं 90's(नाइनटीस) का हूं छोरा,तू नई सदी की लड़की है,

मेरे अंधियारे जीवन में, तू बिजली सी कड़की है,

मैं 90's का हूं छोरा, तू नई सदी की लड़की है,


मैं सीधा सरल सा प्राणी हूं, तू फैशन गलियों की रानी है,

मैं खेलूं गिल्ली डंडा, तू पब्जी टिक टॉक की दीवानी है,

तुझको करनी दिनभर शॉपिंग, और अपनी हालत कड़की है,

मैं 90's का हूं छोरा, तू नई सदी की लड़की है ।।


मैं रेलवेज में करता सफर, तू एयरप्लेन में उड़ती है,

मेरे कपड़ों से तो छोटी, तेरी जींस और कुर्ती है,

मैं नजरों में शरम रखूं, पर तुझ में लाज ना दिखती है,

मैं 90's का हूं छोरा, तू नई सदी की लड़की है ।।


तू नेटफ्लिक्स को देखे हैं, मैं DD1 पर अटका हूं,

तू स्नैपचैट को यूज करें, मैं फेसबुक पर लटका हूं,

मैं बोलूं हिंदी की भाषा, तू अंग्रेजी पर मरती है

मैं 90's का हूं छोरा, तू नई सदी की लड़की है ।।


मैं पंखे में ही सो जाऊं, तू एसी की डिमांड करें,

मैं पहनूं लोकल से कपड़े, तू सिर्फ ब्रांड की बात करें,

मैं खाऊं घर की दाल चपाती, तू पिज्जा बर्गर को तड़पी है,

मैं 90's का हूं छोरा, तू नई सदी की लड़की है ।।


                                                     ~ किर्तिश श्रोत्रिय




Don't forget to Like, comment and share with your friends and family.


© Kirtish Shrotriya. Unauthorized copying prohibited.