आज़ादी के 70 साल बाद भी गुलामी की तरफ बढ़ता देश, भ्रष्टाचार, असहिष्णुता और गिरती कीमत का डॉलर — फिर भी ज़िंदा है उम्मीद। एक तीखा और ईमानदार सवाल अपने ही देश से।
~ किर्तिश श्रोत्रिय
Engineer by profession, writer by passion। 2014 से लिख रहा हूँ — ज़िंदगी के हर रंग को कविता में ढूँढता हूँ। इश्क़, दोस्ती, देश, दफ़्तर — सब मेरी कविता का हिस्सा है। — किर्तिश श्रोत्रिय
आज़ादी के 70 साल बाद भी गुलामी की तरफ बढ़ता देश, भ्रष्टाचार, असहिष्णुता और गिरती कीमत का डॉलर — फिर भी ज़िंदा है उम्मीद। एक तीखा और ईमानदार सवाल अपने ही देश से।
~ किर्तिश श्रोत्रिय
भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कन्या भ्रूण हत्या के बीच भी क्यों कहते हैं हम "मेरा देश महान"? सच्चाई और व्यंग्य से भरी एक गहरी देशभक्ति कविता।
100 में से 100 बेईमान, फिर भी मेरा देश महान,
जानकर भी इन बातों को बने हुए हैं सब अंजान, फिर भी मेरा देश महान।
सहती है हर ज़ुल्म मगर कुछ करती नहीं है ये आवाम,
कहने को तो 1.25 अरब हैं, अंदर से कोई एक नहीं,
बड़ी-बड़ी इन कुर्सियों पर बैठा कोई भी नेक नहीं,
भ्रष्टाचार के नाम पर हमें लूट रहे नेता बेईमान, फिर भी मेरा देश महान,
100 में से 100 हैं बेईमान, फिर भी मेरा देश महान।
आतंकी घटनाओं से दहला है पूरा हिंदुस्तान,
दिल्ली, मुंबई, या हो पुणे, कुछ भी इनसे बचा नहीं,
होटल हो, बस या ट्रेन, अब तो कुछ भी सुरक्षित बचा नहीं,
आए दिन हमारी सीमाओं पर घुसते रहते ये शैतान,
यह जानकर भी चुप बैठे हैं, तो मेरा देश महान, 1
00 में से 100 हैं बेईमान, फिर भी मेरा देश महान।
गलियों में झाँक कर देखा तो आए हैं कुछ ऐसे परिणाम,
अब भाई, भाई का रहा नहीं, कभी बहनों की इज़्ज़त लूटी है,
तू इसलिए चिंता में है कि गर्लफ्रेंड तुझसे रूठी है,
अपने माँ-बाप की सेवा कर, चुका कुछ उनके एहसान,
तभी बनेगा देश महान, 100 में से 100 हैं बेईमान, फिर भी मेरा देश महान।
कोख में मार बच्चियों को बन बैठे हैं कुछ हैवान,
तुझे कल्पना और सुनीता का चाँद पर जाना दिखा नहीं,
जिन्हें सानिया और साइना का चैंपियन बनना दिखा नहीं,
इतना सब कुछ जानकर भी, जो ले रहे बेटी की जान,
तो भी मेरा देश महान, 100 में से 100 हैं बेईमान, फिर भी मेरा देश महान।
जानकर भी इन बातों को बने हुए हैं सब अंजान,
फिर भी मेरा देश महान, फिर भी मेरा देश महान, फिर भी मेरा देश महान...!!
~ किर्तिश श्रोत्रिय
पहले दिन जो अजनबी थे, आखिरी दिन जान बन गए। कॉलेज की मस्ती, बंक और दोस्ती को याद करती एक भावुक विदाई कविता।
जब 1st ईयर में मिले थे तब अनजान थे जो,
आज वही एक-दूसरे की जान हो गए..
कभी सोचते थे 4 लेक्चर तो निकलेंगे कैसे,
ना जाने कब यहाँ 4 साल पूरे हो गए..
सुख-दुख अच्छा-बुरा सभी में रहे थे साथ,
क्लास में सभी से करते थे मस्ती-मज़ाक..
लड़ते भी झगड़ते भी, दिन यहीं कटते थे,
लेक्चर से बंक मार के कैंटीन में मिलते थे..
और आज सोचते हैं क्यों हम इतने बड़े हो गए,
क्यों फ्यूचर की दौड़ में अपनों से दूर हो गए..
और जब आए थे तब कुछ भी नहीं था हमारे हाथ,
जाते-जाते यादों की बारात ले गए..
आई है घड़ी जिसे विदाई कहते हैं सभी,
पर अलविदा कहने को दिल नहीं मानता....
अलविदा कहने को दिल नहीं मानता..
~ किर्तिश श्रोत्रिय
मैगी-समोसे पर दिन गुज़ारना, अटेंडेंस की मारामारी और लेट-नाइट पढ़ाई — हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट की यही कहानी है। एक मज़ेदार कॉलेज-लाइफ कविता।
हर Engineering स्टूडेंट की एक ही कहानी है,
ना खाने का पता ना चाय ना पानी है,
Meggi-समोसे में दिन तो बिताना है,
College में फैकल्टी के चक्कर लगाना है,
Sessionals-Attendance की सब मारामारी है,
डिग्री पे पड़ रहे बैक अब भारी है,
ना सोने का पता ना उठने का ठिकाना है,
Laptop पे बैठ के रोज़ पिक्चर लगाना है,
झाड़ू-पोंछा-बर्तन भी एक परेशानी है,
शिवानी से पढ़ना इंजीनियर की निशानी है,
Late-night पढ़ के टॉप करने में मज़ा है,
टिफ़िन का खाना अब लगता सज़ा है,
हर एक महीने यहाँ पार्टी मनाते हैं,
गालियों से ही यहाँ प्यार जताते हैं,
दोस्तों की girlfriends को भाभी बुलाते हैं,
GF ना मिले तो crushes से ही काम चलाते हैं,
Facebook चलाए बिना दिन नहीं जाता है,
WhatsApp से अपना कुछ गहरा ही नाता है,
जैसी भी है यही ज़िंदगी बितानी है,
हर Engineering स्टूडेंट की तो एक ही कहानी है।
~ किर्तिश श्रोत्रिय
ना GF की चिंता थी, ना फ्यूचर की — बस मिट्टी के खिलौने और दादी की कहानियाँ थीं। बचपन की मासूम यादों को समेटती एक प्यारी नॉस्टैल्जिक कविता।
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे,
जहां वो हमारे मिट्टी के आशियाने थे,
खेल और खिलौनों की दुनिया बड़ी प्यारी थी,
दादी का प्यार और नानी की कहानी थी,
ना GF कि चिंता, ना फ्यूचर के ठिकाने थे,
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे,
पैसे थोड़े कम, पर पक्की अपनी यारी थी,
२-२ रुपए में भी हमको तो पार्टी माननी थी,
जहां स्कूल की मस्ती और दोस्तों के ताने थे,
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे,
बस हम ही हम थे सच्चे, और झूठी दुनियादारी थी,
बस चार दोस्तों में बसती, अपनी दुनिया सारी थी,
छोटी आंखो में बसते, वो सपने कितने सुहाने थे,
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे,
क्या ख़ूबसूरत थे दिन, क्या ख़ूबसूरत जमाने थे,
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे,
वो बचपन के दिन भी कितने सुहाने थे।।
~ किर्तिश श्रोत्रिय