Showing posts with label Romantic Shayari. Show all posts
Showing posts with label Romantic Shayari. Show all posts

Tuesday, April 14, 2026

Naa Jaane Kaun Hai Wo – Khwabon Ki Kavita | Kirtish Shrotriya

एक चेहरा जो रोज़ सपनों में आता है, ना नाम बताता है, ना पता — फिर भी दिल में गहरी दस्तक दे जाता है। ख़्वाबों में बसे एक अनजान इश्क़ की कविता।

Naa Jaane Kaun Hai Wo Hindi Kavita by Kirtish Shrotriya

ढलती हुई शामों में, शबनम सी बिख़र जाती है।

ना जाने कौन है वो, जो हर रोज़ मेरे सपने में आती है।


ना कभी नाम कहा उसने, ना अपना पता बताती है।

ना कभी नाराज़ हुई मुझसे, ना कभी गुस्सा जताती है।


ना कभी कुछ माँगा उसने, ना कभी अपना हक जताती है।

ना कभी सताया मुझको, ना कभी मेरा दिल जलाती है।


मेरे हर सवाल के जवाब में, वो कुछ यूँ नज़रें झुकाती है।

बिन कुछ कहे भी उनकी नज़र, बहुत कुछ कह जाती है।

 

ख़्वाबों में उन्हें देखते हुए, सहर से दोपहर हो जाती है।

कम्बख़्त यही एक वज़ह है, की हमें नींद बहुत आती है।


फिर भी वो हर रात, इस दिल को नई आरज़ू दे जाती है।

ना जाने कौन है वो, जो हर रोज़ मेरे सपने में आती है।


                                                           ~ किर्तिश श्रोत्रिय




Don't forget to Like, comment and share with your friends and family.


© Kirtish Shrotriya. Unauthorized copying prohibited.

Saturday, March 24, 2018

Naa Jaane Kyun – Unspoken Love Ghazal | Kirtish Shrotriya

ना जाने क्यों कुछ अजनबी चेहरे भी अपने से लगने लगते हैं, और उनके सामने आते ही सारे लफ्ज़ गुम हो जाते हैं। एक अनकहे, अनजाने से इश्क़ की गहरी दास्तान।


ना जाने क्यों आज कुछ लिखने को मन करता है, 

ना जाने क्यों कभी-कभी कोई अजनबी भी अपना सा लगता है।


ना जाने क्यों उसकी हर बात हमें अच्छी लगने लगती है.. 

कभी-कभी सोचते हैं कहें बहुत कुछ उनसे.. 

पर उनके सामने आते ही अल्फ़ाज़ भी गुम से हो जाते हैं..


ना जाने ऐसा क्या है  उनमें जो हर दिन, हर पल उन्हें देखने को जी करता है.. 

क्यों उनको ना देखूँ तो दिन भी अच्छा नहीं गुज़रता है..


ना जाने क्यों दिल में हज़ारों ख़्याल से आने लगते हैं.. 

ना जाने क्यों बस slow songs ही दिल को भाने लगते हैं..


दिन के उजालों से रात के अंधेरों तक बस कुछ अच्छा नहीं लगता.. 

उनके सिवा दुनिया में कोई भी सच्चा नहीं लगता, ना जाने क्यों..


ना जाने कितने ही अल्फ़ाज़ लबों पर आ कर थमने लगते हैं.. 

जब शब्द गुम से हो जाते हैं और नैना बातें करने लगते हैं, ना जाने क्यों ..


ना जाने क्यों लगता है जब उनके साथ होता हूँ तो वक़्त ठहर सा जाए.. 

घड़ी की सुइयाँ रुक जाएँ.. दुनिया वाले कहीं खो जाएँ.. 

बस रह जाएँ तो वो और मैं, ना जाने क्यों.. ना जाने क्यों..


                                                    ~ किर्तिश श्रोत्रिय




Don't forget to Like, comment and share with your friends and family.


© Kirtish Shrotriya. Unauthorized copying prohibited.